नारायणपुर : भवानीपुर ओपी क्षेत्र में एनएच-31 पर बुधवार की रात ट्रक और बोलेरो में टक्कर हो गई, जिसमें एक ही परिवार के नौ लोग जख्मी हो गए। घायलों में ओपी क्षेत्र के ही मो. मजहर अली, उसकी पत्नी सबीना खातून, पुत्री सबरीन खातुन, पुत्र मो. सादिक, मो. साबीर, साला खगड़िया के महेशखूंट थाना क्षेत्र के कड़वामोर निवासी मो. चांद, चालक कड़वा मोड़ निवासी मो. रुबेद, मो. सद्दाम हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए नारायणपुर पीएचसी में भर्ती कराया, जहां से मो. मजहर अली, सबीना खातून और मो. चांद को बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर किया गया।

मो. मजहर मुंबई में परिवार के साथ रहकर मजदूरी करता है। मुबंई से लौटकर अपने ससुराल कड़वमोर जा रहा था। भागलपुर स्टेशन पर ट्रेन पर उतर कर किराए पर बोलेरो गाड़ी लेकर सपरिवार कड़वामोर जा रहा था।
