नवगछिया : नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस में बम की सूचना पर नवगछिया स्टेशन पर जांच -Naugachia News

सूचना/खबरे

नवगछिया : गुवाहाटी से नई दिल्ली जानेवाली नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस में बुधवार रात बम होने की सूचना पर पुलिस-प्रशासन हरकत में आई और नवगछिया मॉडल स्टेशन पर पूरी ट्रेन में डॉग स्क्वायड द्वारा खोज की गई। कटिहार से ट्रेन के खुलने के बाद ट्रेन जैसे ही नवगछिया स्टेशन पर लगभग 10.30 बजे पहुंची कि वरीय पदाधिकारियों को ट्रेन में बम होने की सूचना मिली।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सूचना पर नवगछिया इंस्पेक्टर राजकपूर कुशवाहा, जीआरपी इंस्पेक्टर सहित आरपीएफ जवानों ने पूरी ट्रेन में बम की खोज की। खोज में डॉग स्क्वायड का भी सहयोग लिया गया। इस दौरान यात्री परेशान रहे। वहीं यात्रियों को चेकिंग के बारे में नहीं बताया गया था।

फिर भी चेकिंग से यात्रियों के चहरे पर घबराहट थी। चेकिंग के दौरान यात्री पुलिस अधिकारियों से चेकिंग की वजह जानना चाह रहे थे। स्टेशन पर काफी देर तक ट्रेन की सभी बोगियों की जांच की गई। इस दौरान स्टेशन पर सुरक्षा के कड़े बन्दोबस्त किये गए थे।