नवगछिया : एनएच-31 पर ट्रक के धक्के से युवक की हुई मौत

Crime Reoprts

नारायणपुर :  एनएच-31 पर नारायणपुर के भगवान पेट्रोल पंप के पास शनिवार की शाम ट्रक के धक्के से एक युवक की मौत हो गई। मृतक जयपुर चुहर पश्चिमी पंचायत के शाहपुर चौहद्दी गांव निवासी गौरव कुमार (19) जयप्रकाश यादव का पुत्र था।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर भवानीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार रविवार को गंगा घाट पर कर दिया।