नारायणपुर| प्रखंड के भ्रमरपुर मंदिर में स्थापित प्रतिमा का विसर्जन देखने जा रहे झंडापुर के जयरामपुर निवासी यदुनंदन कुमार मंडल को दबंगों ने मारपीट कर अधमरा कर दिया। मामले को लेकर युवक ने जयरामपुर उत्तरी टोला निवासी सौरभ कुमार, मंजीत चौधरी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!झंडापुर पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि मैं शनिवार की रात प्रतिमा विसर्जन देखने जा रहा था। तभी दोनों आरोपी हीरा बाबा गेट के सामने चार पहिया वाहन से उतरकर बेवजह गाली-गलौज करने लगे। विरोध किया तो दोनों ने रॉड और कट्टा की बट से मारकर जख्मी कर दिया।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने युवक को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिहपुर में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। यदुनंदन की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। शरीर के अधिकांश अंगों में चोट व जख्म के निशान हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

