नवगछिया : एनएच-31 पर टैंकर ने पिकअप ड्राइवर को रौंदा, मौके पर मौत

सूचना/खबरे

नवगछिया: नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग NH-31 पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। भागलपुर-खगड़िया सीमा के पास एक तेज रफ्तार टैंकर ने पिकअप ड्राइवर को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब पिकअप चालक अपनी गाड़ी सड़क किनारे खड़ी कर शौच के लिए गया हुआ था। इसी दौरान पीछे से आ रहे टैंकर ने खड़ी पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर की वजह से टैंकर पिकअप पर पलट गया, जिससे चालक दब गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के बखडडा गांव निवासी स्व. विजय यादव के पुत्र नीतीश कुमार (25 वर्ष) के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी मृतक के फुफेरे भाई अमरेश कुमार यादव ने दी। हादसे के बाद स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया।