नवगछिया : 29 अगस्त तक दोपहर 2 से 4 बजे तक मेंटेनेंस के चलते आपूर्ति बाधित

सूचना/खबरे

नवगछिया : नारायणपुर के विद्युत शक्ति उपकेंद्र में मेंटेनेंस कार्य के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बिजली कंपनी के कनीय अभियंता रविराज ने जानकारी दी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उन्होंने बताया कि मंगलवार से 29 अगस्त तक दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक नारायणपुर क्षेत्र में बिजली कटौती रहेगी। इस दौरान 33 केवी लाइन पर मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा।

अभियंता ने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे इस अवधि में बिजली से जुड़े आवश्यक कार्य पहले से कर लें। साथ ही मेंटेनेंस कार्य में सहयोग प्रदान करें।