नवगछिया : रेलवे स्टेशन मे देर रात प्लेटफार्म पर एक युवक गिर पड़ा, फिर जो हुआ -Naugachia News

सूचना/खबरे

नवगछिया : नवगछिया रेलवे स्टेशन पर शनिवार की देर रात प्लेटफार्म संख्या दो पर तेजी से चलने के क्रम में एक युवक गिर पड़ा. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. युवक के सर में काफी गहरी चोट आने के कारण वह बेहोश हो गया था. वही मौके पर मौजूद जीआरपी पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक को की स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया. बताया जाता है कि युवक के सर में गहरी चोट आने के कारण वह नर्वस स्थिति में था. जिस कारण वह अपना नाम पता नहीं बता पा रहा था.

नर्वस स्थिति में युवक बार-बार गोसाईगांव पंचायत के मुखिया दमदम यादव का नाम ले रहा था. युवक हरनाथचक का सुबोध मंडल बताया जा रहा है. जीआरपी थाना अध्यक्ष भोला महतो ने बताया कि युवक को इलाज के लिए भेजा गया है. युवक का नाम पता अभी नहीं मिल पाया है.