ढोलबज्जा: बिहपुर प्रखंड के झंडापुर ओपी थाना अंतर्गत, मड़वा भोला बाबा स्थान के समीप, एनएच 31 पर ऑटो व बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार कदवा प्रताप नगर निवासी उधव सिंह के पुत्र विवेक कुमार (20) गंभीर रुप से घायल हो गए. वहीं उसके पीछे पल्सर मोटरसाइकिल पर बैठे गांव के ही चामो सिंह का पुत्र पंकज कुमार का भी पैर टूट गया.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!साथ ही खगड़िया जिले के पसराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत पैकात निवासी मिथिलेश कुमार भी घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस सभी घायलों को इलाज के लिए बिहपुर पीएचसी भेजा. जहां से सभी को बेहतर इलाज के लिए जेएलएनएमसी मायागंज भेजा. जहां इलाज के दौरान विवेक का मौत हो गया. सुबह शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दी जायेगी. विवेक के मौत की खबर करीब चार बजे सुनते हीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

परिजनों ने बताया- विवेक भागलपुर में रह कर अपना पढ़ाई करता था. इस बार वह बारहवीं की परीक्षा में बैठता. वह आर्मी के दौर करने घर आया हुआ था. विवेक खगड़िया से लौट वापस घर को आ रहे थे जिस समय यह घटना हुई. दो भाई में विवेक सबसे छोटा अविवाहित था.
