नवगछिया : एनएच 31 पर अनियंत्रित ट्रक ने धक्का मारा घटनास्थल पर ही वारिश की मौत

Crime Reoprts

खरीक : खरीक थाना क्षेत्र के बगड़ी के समीप नागदाहा बहियार के पास एनएच 31 पर हुए सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार युवक की मौत हो गई है. मृतक युवक की पहचान खरीक थाना क्षेत्र के पूर्वी घरारी खरीक बाजार निवासी मो वारिश 45 वर्ष पिता मो इशाक के रूप में की गई है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. जानकारी के अनुसार मृतक युवक साइकिल से वापस अपने घर खरीक बाजार आ रहा था. इसी दौरान एनएच 31 पर अनियंत्रित ट्रक ने उसे धक्का मार दिया। दुर्घटना में घटनास्थल पर ही वारिश की मौत हो गई.

दुर्घटना की सूचना खरीक पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को दे दी गई है. देर रात मृतक के परिजन नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंच गए थे. युवक की मौत परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. वारिश की मौत से परिजन गहरे सडमे में है. मृतक के शव का पोस्टमार्टम रविवार की सुबह अनुमंडल अस्पताल में किया जाएगा.