ट्रांफार्मर में लगी आग्, नहीं पहुँच पायी फायरब्रिगेड की गाड़ी

Crime Reoprts

नवयुकों ने संभाला मोर्चा आग पर पाया काबू जलने से बचे किसानों के फसल

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नवगछिया: नवगछिया के राजेंद्र कॉलानी दुर्गा मंदिर के सामने खेत के बीचों बीच लगे ट्रांसफार्मर में देर शाम आग लग गयी. आग लगने के तुरंत बाद स्थानीय लोगो द्वारा फायरब्रिगेड वालो को सुचना दी गयी.

जिसके बाद फायरब्रिगेड की गारी आग पर काबू पाने के लिए राजेंद्र कॉलानी तक तो पहुचीं, मगर रास्ता छोटा होने की वजह से दमकल की गारी आग लगे ट्रांसफार्मर तक नहीं पहुच पायी. इसके बाद नवगछिया बाजार के भाजयुमो नेता कुणाल कुमार गुप्ता अपनी पूरी टीम के साथ अग्निशमन यंत्र लेकर स्थल पर पहुंचे और स्थानीय को और अपनी टीम की मदद से आग पर काबू पाया. ग्रामीणों का कहना है कि अगर आग पर जल्दबाजी में काबू नहीं पाया गया होता तो बड़े भूभाग में तैयार खड़ी फसल तबाह हो जाती और उन लोगों को बड़ा घटा होता. मालूम हो कि जिस ट्रांफार्मर में आग लगी उसके सामने अरुण कुमार राय की खेत है जिसमे गहुँ की फसल लगी हुई है. आग लगने के बाद फसल को बचाने के लिए स्थानीय लोगो द्वारा बालू डालकर जमीन पर गिरने वाले आग को बुझाया जा रहा था. लेकिन यह प्रयास निरर्थक  था. स्थानीय लोगो का कहना था की इस ट्रांसफार्मर की देखभाल नहीं होने की वजह से ट्रांफार्मर में आग लगी है. ग्रामीणों ने जानकारी दी है कि आग लग जाने की वजह से बड़ी आबादी की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है स्थानीय ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के पदाधिकारियों से जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है.