नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के बीरबन्ना गॉव में रात्रि लगभग 8:30 बजे एक लाख रंगदारी को लेकर जीवनानंद यादव उर्फ पंकज (32)को गॉव के ही बादल यादव के द्वारा रंगदारी नहीं देने पर हत्या करने की नियत से बायें छाती में गोली मार कर गंभीर रूप से जख्मी हालत में परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से मधुरापुर बाजार स्थित प्राइवेट अस्पताल में इलाज के पहुंचाया.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!परिजनों द्वारा घटना को लेकर भवानीपुर पुलिस को जानकारी दिया गया. सुचना के बाद मौके पर पहुंचे भवानीपुर पुलिस ने जख्मी युवक के पिता खखन यादव से पुछताछ की पुछताछ में पिता ने बताया कि गॉव के ही बादल यादव ने दरवाजे पर आकर गोली मार दिया.

लगभग एक माह से बादल यादव एल लाख रुपये की रंगदारी मांग रहा था. मॉगी गई रंगदारी की रकम नहीं देने पर पुछे जाने पर असमर्थता बताये जाने पर अपराधियों ने गोली मारी दी.वहीं डॉ.विनोद कुमार ने बताया की गोली छाती के बीचों बीच छाती को चीरते हुये बाहर निकल गया है.बेहतर ईलाज के लिये जख्मी युवक को मायागंज रेफर किया गया.
