नवगछिया। नवगछिया कटरिया रेलवे के रेल गुमटी संख्या 10 सी के गेटमैन मुकेश कुमार की हत्या नववर्ष की रात गोली मारकर अपराधियों द्वारा कर दी गयी थी। इस मामले में मुख्य आरोपी को आरपीएफ ने सोमवार को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद आरपीएफ ने उसे तत्काल रंगरा सहायक थाना के पुलिस अधिकारी को सौंप दिया था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जानकारी के अनुसार गेटमैन मुकेश कुमार की हत्या गोली मारकर की गयी थी। जिसमें पुलिस द्वारा जांच की जा रही थी। हत्या के मामले में रंगरा थाने में मामला दर्ज किया गया था। रंगरा के सौगंध यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सौगंध यादव से पूछताछ के बाद घटना से जुड़े अपराधियों की गिरप्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। वैसे गिरफ्तारी को लेकर सभी पुलिस पदाधिकारी कुछ बता नहीं रहे हैं।
