बिहपुर थानाक्षेत्र के एक गांव से युवती का अपहरण कर लेने का मामला सामने आया है। पिता ने केस दर्ज कराते हुए भ्रमरपुर के अनिमेश कुमार झा, अभिषेक कुमार झा, नीतेश कुमार झा, नवनीत झा, गौरव कुमार उर्फ फेकन झा, आशीष कुमार झा, अमृत कुमार झा, भोनू झा एवं विकास झा को नामजद आरोपी बनाया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!आरोप में बताया है कि 30 मार्च मंगलवार को मेरी पुत्री दुर्गास्थान पूजा करने के नाम कहकर निकली जो शाम तक वापस नहीं लौटी। वहीं छानबीन करने पर पता चला कि उपरोक्त नमाजदों ने पूरे प्लानिंग के साथ मेरी बेटी का अपहरण कर किसी अज्ञात स्थान पर लेकर चले गये है। वही पता चला की विपिन कुमार सतियारा भ्रमरपुर निवासी अपनी गाड़ी में जबरदस्ती बैठाकर सतीशनगर नारायणपुर पहुंचाया है।

उसके बाद विपिन ने बताया कि उपरोक्त नामजदों ने मरीज के नाम पर गाड़ी बुक किया था। जब मैं गाड़ी लेकर पहुंचा तो उसमें इनलोगों ने लड़की को जबरदस्ती बैठाने लगा। मेरे द्बारा मना करने पर जान से मारने की धमकी दी। जिससे मैं काफी डर गया। वहीं वापस आने के बाद इस घटना की पूरी जानकरी पीड़ित परिवार को दी। पुलिस मामले को दर्ज कर जांच में जुट गई है।
