थाना क्षेत्र के 14 नंबर सड़क पर ध्रुवगंज पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार की देर शाम बाइक से जा रहे युवक पर सांड ने हमला कर दिया। जिसमें बाइक चालक तुलसीपुर निवासी मनीष कुमार (17) गंभीर रूप से घायल हो गये।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मनीष को पेट में सांड ने अपना सिंग घोंप दिया। इस कारण मनीष की स्थिति बेहद गंभीर बताई जा रही है। उसी बाइक पर सवार उसी गांव के प्रकाश पासवान (30) भी सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही समाजसेवी सज्जन भारद्वाज एवं थानाध्यक्ष पंकज कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों की स्थिति गंभीर देखते हुए इलाज के लिए मायागंज भागलपुर भेज दिया।
