नवगछिया – दो पक्षों में जमकर हुए मारपीट में 6 लोग गंभीर रूप से घायल -Naugachia News

बिहपुर

नवगछिया – बिहपुर थाना क्षेत्र के बभनगामा गांव में शुक्रवार को दो पक्षों में जमकर हुए मारपीट में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों में से थाना क्षेत्र के बभनगामा निवासी स्व वासूदेव शर्मा के 50 वर्षीय पुत्र विभाष शर्मा, उसकी पत्नी किरण देवी, भाई पिंटू शर्मा, विभाष शर्मा के 24 वर्षीय पुत्र ब्रजेश कुमार, रवि कुमार, रौशन कुमार है. घायल विभाष शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को सुबह में मेरे घर के पास एक बगल का बच्चा पटाका चला रहा था, उसी समय गांव के ही अमित कुमार उधर से गुजर रहा था. पटाखा चला रहे बच्चे को अमित गाली गलौज करने लगा.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उस समय समझाने बुझाने के बाद मामला शांत हुआ. फिर शाम के समय में अमित कुमार ने 20 से 25 के संख्या लड़का को लेकर आया और मारपीट करने लगा मारपीट के क्रम में घर में रखे समान टीवी, पलंग व अन्य घरेलू समान को तोड़ दिया फिर घर से बाहर आने पर बाहर मे मोटरसाइकिल भी तोड़ दिया है. घायल विभाष शर्मा ने बताया कि अमित कुमार के साथ मे कंपनी कुमार, मनचा उर्फ मनीष कुमार, बूलो कुमार, पंकज कुमार, रंजीत कुमार, गौरी कुमार, दशरथ कुमार, रुपेश कुमार एंव विलास कुमार था. सबों ने लाठी डंडे से उनलोगों के साथ मारपीट की.

इस क्रम में घर के सभी सदस्यों द्वारा हल्ला किया जाने पर सभी भाग गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाया गया. जहां पर डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर उपचार के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल में रेफर किया गया है.