नवगछिया : इस्माईलपुर बिंदटोली तटबंध सैदपुर के पास पर 40 से 50 मीटर धंसा

NEWS

नवगछिया। इस्माईलपुर बिंदटोली में गंगा के जलस्तर में 20 सेंटीमीटर गिरावट आने के साथ ही गंगा नदी का दबाव तटबंध पर बढ़ गया। तटबंध पर जैसे ही दबाव बढ़ा सैदपुर गांव के समीप इस्माईलपुर बिंदटोली तटबंध पर स्पर संख्या 6 एन के डाउन स्ट्रीम में लगभग 40 से 50 मीटर लंबा बोल्डर पिचिंग धंस गया। मौके पर मौजूद अभियंताओं एवं संवेदकों द्वारा तत्काल वहां पर फ्लड फाइटिंग कार्य करते हुए वरीय पदाधिकारी को सूचना दी गयी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सूचना मिलते ही मौके पर नवगछिया बाढ़ नियंत्रण कार्यालय के कार्यपालक अभियंता मुकेश कुमार, मुख्य अभियंता अनिल कुमार, अधीक्षण अभियंता रणवीर प्रसाद सहित फ्लड फाइटिंग फोर्स के अध्यक्ष पहुंचे। तटबंध पर बढ़ते दबाव को लेकर तत्काल वहां पर एनसी क्रेट एवं बंबू रोल डालना शुरू किया गया। इससे कटाव का दबाव कुछ कम हुआ। देर शाम में कटाव होने के कारण यहां पर रुक-रुक कर बारिश भी हो रही थी।

जिससे फ्लड फाइटिंग कार्य करने में काफी परेशानी हो रही थी। मौके पर मौजूद अभियंताओं ने बताया कि तटबंध को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। नदी का जलस्तर काफी नीचे है। वहीं इस कटाव के कारण सैदपुर, वीरनगर, बुद्धूचक आदि गांव के लोगों में काफी दहशत है। अगर तटबंध लगातार धंसता रहा तो कहीं बाढ़ का पानी गांव की तरफ न आ जाए।