नवगछिया : पुलिस पर हमले को लेकर घायल जवान के बयान पर प्राथमिकी दर्ज

NEWS

नवगछिया। गोपालपुर थाना के डिमहा गांव में गुरुवार के शाम में एक मामले में आरोपी प्रदीप मण्डल को गिरफ्तार करने गए गोपालपुर पुलिस को दौड़ा दौड़ा कर मारने के मामले को नवगछिया पुलिस अधिकारी ने गंभीरता से लिया है। गोपालपुर थाना में इस संबंध में घायल पुलिस जवान के बयान पर एक दर्जन नामजद सहित सौ अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मामले को गंभीरता से जांच कर दोषी पर कार्रवाई करने बात वरीय पदाधिकारी कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार गोपालपुर डिमाहा गांव के प्रदीप मंडल द्वारा लड्डू शर्मा के खेत के बांस बाड़ी में आग लगाने के मामले में जांच करने पहुंची थी। जिसके उपरांत प्रदीप मंडल और उसके स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस टीम पर हमला बोल दिया था। इस मामले में गोपालपुर पुलिस के अधिकारी एवं जवान को चोट भी आई थी।

गोपालपुर पुलिस द्वारा मामला दर्ज करने के साथ-साथ अन्य कार्रवाई कर रहा है। गोपालपुर पुलिस का कहना है कि प्रदीप मण्डल पर पहले से भी क़ई मामले दर्ज हैं। एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि पुलिस पर हमला करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है जिसमे कुछ नामजद और अज्ञात को आरोपी बनाया गया है।