नवगछिया : नवगछिया में रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग और सेतु पथ दिन भर वन वे रहा. यात्री वाहनों को इससे कोई खास परेशानी नहीं हुई लेकिन सड़क के एक तरफ जाह्नवी चौक से लेकर नवगछिया तक ट्रकों की लंबी कतार लग गयी थी.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कई माल वाहक ट्रक जाम में 12 घंटे से भी अधिक समय तक फंसे दिखे. रविवार को दिन में रह रह कर कई जगहों पर जाम की स्थिति देखी गयी. लेकिन संबंधित थानों की पुलिस की सक्रियता से स्थिति को नियंत्रित किया गया.

इधर नवगछिया की एसपी निधि रानी ने भी नवगछिया के जाम प्रभावित थानों के थानाध्यक्षों को जाम से निपटने के लिए खास निर्देश जारी किया है.
