नवगछिया स्टेशन परीक्षार्थियों की आवाजाही से खचाखच भरा नजर आ रहा-Naugachia News

सूचना/खबरे

नवगछिया  : बिहार एसएससी परीक्षा को लेकर नवगछिया हो कर गुजरने वाली सभी ट्रोनों में परीक्षार्थियों की काफी भीड़ देखी जा रही है तो दूसरी तरफ नवगछिया स्टेशन परीक्षार्थियों की आवाजाही से खचाखच भरा नजर आ रहा है. एक ही टिकट काउंटर खुला रहने की स्थिति में परीक्षा देने जाने वाले परीक्षार्थी मार मारी कर टिकट कटवा रहे हैं. राघोपुर के छात्र दिलीप कुमार ने कहा कि उन्हें परीक्षा देने हाजीपुर जाना है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जब वे घर से परीक्षा देने निकले तो उन्हें लगा था कि सेंटर पर परीक्षा दे कर वापस आना आसान नहीं होगा. परेशानी नवगछिया में टिकट लेने के वक्त से शुरू हो गयी है. लोकमानपुर के प्रकाश कुमार भी बिहार एसएससी की परीक्षा देने हाजीपुर जा रहे हैं. प्रकाश का कहना है कि विभाग को होम सेंटर की व्यवस्था करनी चाहिए थी.

दूर दराज के क्षेत्रों में परीक्षा देने जाने से पेपर खराब जाने का डर रहाता है. कई परीक्षार्थियों ने कहा कि वे लोग रात भर यात्रा पर रहेंगे और सुबह नौ बजे तक उन्हें सेंटर पर पहुंच जाना है. इधर ट्रेनों में अपनी सीट आरक्षित कर खास कर स्लीपर में यात्रा करने वाले लोगों को भी परेशानी हो रही है. परीक्षार्थी ऐसे यात्रियों की सीट पर कब्जा जमा ले रहे हैं.