नवगछिया : पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान सचिव सह पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दिकी का भव्य स्वागत

सूचना/खबरे

नवगछिया। बुधवार को राजद प्रखंड अध्यक्ष सुबोध यादव के नेतृत्व में राजद कार्यकर्ताओं ने भागलपुर जाने के दौरान एनएच 31 स्थित खरीक चौक पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान सचिव सह पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दिकी का भव्य स्वागत किया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स देते हुए अभी से ही लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। इस मौके पर पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव अनिल यादव, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार राही, युवा राजद नेता सह उप मुखिया आजाद अंसारी, कुणाल किशोर आनंद आदि मौजूद थे।