बिहपुर| प्रखंड में पंचायत चुनाव के लिए नामांकन के दूसरे दिन शुक्रवार को विभिन्न पदों के लिए 379 प्रत्यशियों ने दावेदारी पेश की। मुखिया पद के लिए धरमपुररत्ती पंचायत से पिंकी देवी, अंजु देवी, सीमा देवी, बिहपुर मध्य से रविंद्र यादव, लत्तीपुर उत्तरी से अनीता देवी, बभनगामा से श्रवण कुमार गुप्ता, मड़वा पश्चिम से मिली राय, सुकृति देवी, हरियो से चंचला देवी, मड़वा पूरब से वंदना देवी, लत्तीपुर दक्षिण से संजीव उर्फ लल्लू कुंवर शामिल हैं। वहीं पंचायत समिति पद के लिए बिहपुर-जमालपुर पंचायत से सोनी देवी, लत्तीपुर उत्तर पंचायत से पिंकी देवी ने पर्चे भरे। मड़वा पूरब पंचायत से सरपंच के लिए मीरा देवी, मड़वा पश्चिम से रानी देवी ने नामांकन दाखिल किया। इसके अलावा वार्ड सदस्य पद के लिए 232 और पंच पद के लिए 54 ने पर्चे भरे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जिप सदस्य पद को 6 लोगों ने दाखिल किए पर्चे
नवगछिया| जिला परिषद सदस्य पद को बिहपुर पश्चिम से अन्नपूर्णा सिंह, बिहपुर पूरब से अनीता देवी, आशीष कुमार और अरुण सिंह ने पर्चा भरा। वहीं नारायणपुर से जयमाला और डेजी ने दावेदारी की।

नारायणपुर : 214 ने भरा पत्र
नारायणपुर| नामांकन के दूसरे दिन 214 प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए। इनमें प्रमुख पद को रिंकू यादव, मुखिया पद के लिए 23, पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 22, सरपंच पद के लिए 13, वार्ड सदस्य पद के लिए 115 व पंच पद के लिए 41 अभ्यर्थी शामिल हैं।
खरीक : 635 ने कटाया एनआर
खरीक। पंचायत चुनाव को लेकर प्रखंड में एनआर कटाने का सिलसिला तेज हो गया। दूसरे दिन शुक्रवार को 304 महिला और 331 पुरूष सहित कुल 635 अभ्यर्थियों ने एनआर कटाया। बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी पुष्पा लाल ने बताया कि बूथों का सत्यापन किया जा रहा है।
