रुपए की ठगी के मामले में एक गिरफ्तार
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
नवगछिया । गोपालपुर थाना क्षेत्र के सिंघिया मकनदपुर गांव निवासी गौरव झा को ठगी के मामले में गोपालपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। खरीक थाना क्षेत्र के राघोपुर गांव निवासी ब्रजेश कुमार ने गोपालपुर थाने में एलआईसी के लिए लगभग 40 हजार रुपये लेने के बावजूद भी समय पर एलआईसी में रुपया जमा नहीं करने का आरोप लगाते हुये प्राथमिकी दर्ज करायी थी । गोपालपुर थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि ठगी के मामले में गौरव की गिरफ्तारी हुई है।
नारायणपुरः गाड़ी लूटकांड में एक गिरफ्तार
नारायणपुर प्रखंड के मधुरापुर बाजार से भवानीपुर पुलिस ने गुप्त सूचना पर आईटी एक्ट मामले में सुजीत कुमार को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि एक सप्ताह पहले अवधेश पोद्दार ने थाना में तीन लाख 99 हजार रुपया बैंक खाता से उड़ाया था। उसी मामले में गिरफ्तार किया है। वहीं नारायणपुर चकरामी गांव से पुलिस बनकर अमित मंडल की गाड़ी उड़ा ले जाने के मामले में भवानीपुर पुलिस ने भागलपुर लोदीपुर जगतपुर से मो. साहिन को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों को जेल भेजा जाएगा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर दी बधाई
नवगछिया। बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी को बिहार प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी दिए जाने पर नवगछिया के भाजपा नेता पूर्व सांसद अनिल कुमार यादव, जिलाध्यक्ष मुक्ति सिंह निष 10 जिलाध्यक्ष विनोद मंडल, सुबोध सिंह कुशवाहा, आदि ने बधाई और शुभक दी। वहीं सुल्तानगंज में अरुण चौधरी, संजय चौधरी, नविन कुमार बिन्नी, कपिलकांत, गौतम सिन्हा, डॉ अल्का चौधरी आदि मे सम्राट चौधरी को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

जयंती पर डॉ. लोहिया को किया नमन
नारायणपुर । नारायणपुर गांव में गुरुवार को डॉ. राममनोहर लोहिया की जयंती युवा राजद के वंशराज यादव के नेतृत्व में मनायी गयी। डॉ. लोहिया के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। पूर्व सांसद बुलो मंडल ने कहा कि लोहिया जी कहते थे कि सत्ता की रोटी को पलटते रहना चाहिए। मौके पर उपस्थित जिलाध्यक्ष अलख निरंजन पासवान, प्रखंड अध्यक्ष र्मा, नंदू यादव, खरीक प्रखंड प्रमुख दल्लू यादव, वंशराज यादव आ
