नवगछिया| प्रखंड और नगर परिषद क्षेत्र के पशुओं को खुरपका और मुंह पका रोग से बचाव के लिए वैक्सीनेशन किया गया। नवगछिया भ्रमणशील प्रभारी पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर आनंद कुमार ने बताया कि परिषद के 28 वार्ड और नवगछिया प्रखंड के 10 पंचायत में 35600 गाय और भैंस को वैक्सीनेशन किया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!यह वैक्सीनेशन खुर और मुंह रोग से बचाव के लिए दिया गया है। यह कार्यक्रम 12 से 27 फरवरी तक चलाया गया था। अब बकरियों में निमोनिया को रोकने के लिए 31000 हज़ार बकरियों के वैक्सीनेशन का लक्ष्य है।
