नवगछिया के इलाके में अपराध की घटनाएं एक बार फिर से बढ़ने लगी हैं। हालत यह है कि ढाई माह के अंदर हत्या की छह घटनाएं हो चुकी हैं। लगातार हत्या, लूट से लेकर गोलीबारी की वारदात को बदमाश अंजाम दे रहे हैं। इसको देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से एक पहल की गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!अपराध की घटना पर अंकुश लगाने की दिशा में डाटाबेस तैयार होगा और फीडबैक भी लिया जाएगा। डीएम ने नवगछिया एसपी और जिलास्तर के प्रशासनिक पदाधिकारियों को टास्क दिया है। इसमें कहा गया है कि नवगछिया के जिन इलाकों में लगातार अपराध की घटना हो रही है, उस गांव-टोले में जाकर स्थानीय लोगों के साथ बैठक करेंगे।
इसमें वहां अपराध की घटना के कारण, उससे आ रही परेशानी और उसके निराकरण के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं, इसका फीडबैक लगेंगे और उसकी रिपोर्ट तैयार की जाएगी। 15 दिनों के अंदर लोगों से आए फीडबैक की रिपोर्ट तैयार कर मांगी गई है।

