नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के एन एच 31 भगवान पेट्रोल पंप नारायणपुर के पश्चिमी और रविवार की दोपहर खगड़िया की और से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित गाय लदी पिकअप पलटकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें बांका जिला के शंभूगंज थाना क्षेत्र के जोगिया गांव निवासी प्रदीप ठाकुर की मौत घटनास्थल पर हो गई,स्थानीय लोगों की सुचना पर पहुंचे भवानीपुर पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेजा छानबीन में पता चला की मृतक पुत्र के ससुराल खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के कबेला गांव से रिश्तेदार विजय ठाकुर के साथ पिकअप संख्या बीआर 10 जी ए 0927 पर गाय लाद कर बांका के जोगिया गांव जा रहे थे
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!अचानक नारायणपुर एनएच 31 पर चालक संतुलन खो बैठा और पिक अप असंतुलित होकर एनएच से नीचे पलट गया जिससे गाय की देखभाल करने के लिए पिकअप के उपर बैठै प्रदीप ठाकुर ऊपर से ही प्रदीप ठाकुर नीचे फेका गया जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई

और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई घटना के बारे में बिजय ठाकुर ने बताया कि मृतक प्रदीप ठाकुर मेरे समधी थे उनके साथ गाय जा रहा थे अचानक दुर्घटना हो गया जिससे मेरे समधी मौत हो गई चालक चकमा देकर फरार हो गया था मौके पर भवानीपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार, एएसआई हसीन अहमद खान पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मौजूद थे.
