नवगछिया। बरौनी-कटिहार रेलखंड के काढ़ागोला और सेमापुर के बीच ट्रेन से गिरकर एक 55 वर्षीय यात्री की मौत हो गयी। शव की पहचान नहीं हो पायी है। नवगछिया जीआरपी ने शव का अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने बताया उसकी पहचान का प्रयास किया गया लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। .
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बुट्टन हत्या मामले एसपी ने की पूछताछ
नवगछिया : नवगछिया एसपी निधि रानी ने बुट्टन हत्याकांड के मामले की घटना स्थल पर पहुंच कर लोगों से पूछताछ की। बुट्टन यादव की कलबलिया धार में अपराधियों ने 14 अप्रैल को गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। हत्या का कारण वर्चस्व की लड़ाई बताया गया था। बुट्टन यादव का आपराधिक इतिहास था। वह कुख्यात मोती यादव के साथ रहता था। इस मामले में एसपी ने घटना स्थल की जांच की।

नवगछिया उपकारा में छापेमारी, मोबाइल बरामद
नवगछिया : नवगछिया उपकारा में छापेमारी के दौरान पुलिस ने मोबाइल फोन बरामद किया। इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के कमलाकुंड निवासी विकाश यादव के पास से मोबाइल बरामद किया गया। इस संबंध में जेलर के बयान पर नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। बरामद मोबाइल की जांच की जाएगी।

शराब के नशे में आरोपित गिरफ्तार
नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी निवासी रणवीर दास को पुलिस ने शराब के नशे में गिरफ्तार किया है। आरोपित को पुलिस ने अनुमंडल अस्पताल में मेडिकल जांच करवाया। मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई है। आरोपित के विरुद्ध नवगछिया में प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसे जेल भेजा जाएगा।
