नवगछिया । आदर्श मध्य विद्यालय तुलसीपुर में प्रखंड स्तरीय तरंग मेधा उत्सव 2022 का आयोजन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी खरीक डॉ. नितेश्वर पांडे ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग 6 से 8 सीनियर वर्ग 9 से 12 तक के प्रखंड के सभी मध्य विद्यालय और उच्च विद्यालय के चयनित छात्रों ने भाग लिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जूनियर वर्ग में रुचि कुमारी पेंटिंग में, सूरज कुमार सामान्य ज्ञान में, राजनंदनी निबंध में, भाषण में सुप्रिया कुमारी, स्पेलिंग में प्रांजली कुमारी, क्रॉसवर्ड में स्वीटी कुमारी, सीनियर सेक्शन में श्रुति कुमारी, प्रज्ञा कुमारी, अमृत सा, सौरभ, प्रियांशु, राधा रानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
चयनित बच्चों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेना है। मुख्य रूप से मुकेश आनंद, राकेश रंजन रविदास, जय शंकर बाबू, राजीव कुमार मिश्रा, कैवल्या चेतन, अरुण कुमार सिंह, लेखापाल विनोद कुमार और साधन सेवी, ऋषिकेश कुमार आदि ने सराहनीय योगदान दिया।

