नवगछिया : दबंगों ने पुरे परिवार को जान से मरने की धमकी, भय से छोड़ा गांव

NEWS

खरीक : थाना क्षेत्र के बगड़ी निवासी दिलीप शर्मा को गांव के ही दबंगों के भय से गांव छोड़ना पड़ा। दिलीप अपनी पत्नी शोभा देवी और चार बेटी व दो बेटा के साथ अपने गांव से करीब दो किमी की दूरी पर स्थित दयालपुर एक व्यक्ति के ही चोरी-छिपे रह रहा है।दिलीप ने बताया कुछ माह पूर्व पारिवारिक विवाद में मेरे बड़े भाई विलास शर्मा ने मुझे पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जिसको लेकर मैं खरीक थाने में केस दर्ज कराया था। उसी केस को उठाने के लिए मेरा भाई गांव के ही दबंग बिजल यादव एवं कनिक यादव को अपने विश्वास में लेकर मुझपर लगातार दवाब बना रहा है। बात नहीं मानने पर उक्त तीनों आरोपी ने पांच दिन पूर्व घर पर चढ़कर मुझे भद्दी-भद्दी गालीगलोज और मारपीट कर गांव से भगा दिया एवं गांव आने पर पूरे परिवार की हत्या करने की धमकी दी।

जिसको लेकर मैं खरीक थाना में आवेदन दिया तो सभी आरोपित और उग्र हो गये एवं मेरी पत्नी के मोबाइल पर फोन कर भद्दी-भद्दी गालीगलोज करते हुए फिर जान मारने की धमकी दी, जिसका मेरे पास रिकार्डिंग भी है। इसके बाद भी पुलिस आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। घटना को लेकर नवगछिया एसपी को भी आवेदन दिया हूं। फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

जिसके कारण आरोपी लगातार मुझे एवं मेरे पूरे परिवार को तरह-तरह की धमकी दे रहा है। मैं अपने पूरे परिवार के साथ दबंगों के भय से बीते पांच दिनों चोरी-छिपे बिहपुर प्रखंड के दयालपुर गांव में रह रहा हूं। सभी आरोपी दबंग एवं अपराधिक प्रवृत्ति का है। जिसके कारण मेरे साथ कभी भी किसी प्रकार की बड़ी घटना हो सकती है।पूरे मामले पर थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।