नवगछिया : पति ने दूसरी शादी कर पहली पत्नी को घर से निकाला.. FIR दर्ज

सूचना/खबरे

नवगछिया/गोपालपुर। पति द्वारा दूसरी शादी कर लेने और प्रताड़ित कर घर से भगा देने का मामला सामने आया है। गोपालपुर मुस्लिम टोला की रहने वाली मुस्कान खातून ने नवगछिया महिला थाना में अपने पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चार नवंबर को हुआ था प्रेम विवाह

पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 4 नवंबर को गांव के ही मो. अकबर से प्रेम विवाह के रूप में हुई थी। शादी के बाद वह अपने पति के साथ ससुराल में रहने लगी।

दहेज में तीन लाख की मांग का आरोप

मुस्कान ने बताया कि शादी के कुछ ही दिनों बाद पति दहेज में तीन लाख रुपये की मांग करने लगा। विरोध करने पर उसे मारपीट कर धमकाया जाता था। आरोप है कि पति ने कहा — “अपने बाप से तीन लाख रुपये दिलाओ, नहीं तो तुम्हें घर में नहीं रखेंगे और हत्या कर देंगे।”

पति ने दूसरी शादी कर ली

पीड़िता ने कहा कि 9 नवंबर को उसके पति मो. अकबर ने दूसरी शादी कर ली। इसके बाद पति, भैसुर अकबाल, ससुर मोहिद, सोहिद आलम और सास सबीला खातून ने मिलकर उसे घर से भगा दिया।

गरीब माता-पिता नहीं कर पा रहे सहयोग

मुस्कान खातून ने बताया कि उसके माता-पिता गरीब हैं और उसे मायके में रखने में सक्षम नहीं हैं। थक-हारकर उसने महिला थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।