नवगछिया : विक्रमशिला सेतु के पार जाह्नवी चौक से लेकर नवगछिया जीरोमाइल सड़क (एनएच 131 बी) की मरम्मत के लिए एजेंसी का चयन हो गया है। बेगूसराय केशावे के विकास कुमार को छह करोड़ पंचानबे लाख तिरानबे हजार आठ सौ उनचास रुपये में यह काम दिया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पथ निर्माण विभाग की विभागीय निविदा समिति ने वित्तीय निविदा मंजूर कर ली है। कार्यपालक अभियंता साकेत कुमार रोशन ने बताया कि 14.200 किमी लंबी सड़क पर एक लेयर चढ़ाया जाएगा।
ठेका एजेंसी ने परिमाण विपत्र की राशि 8,44,48,305.77 रुपये से 17.58% कम राशि पर काम करने की रजामंदी दी है। ठेका एजेंसी को छह माह में काम पूरा करना होगा।

इस काम के लिए मुंगेर के निरंजन शर्मा और पटना के कौशल्या इस्टेट प्रा. लि. ने भी टेंडर गिराया था। समिति ने निर्णय की कॉपी राष्ट्रीय उच्च पथ अंचल के अधीक्षण अभियंता और कार्यपालक अभियंता को उपलब्ध कराया है।
