नवगछिया : आंधी तूफान में बिजली ठप, खरीक में 15 घंटे से बिजली नहीं

सूचना/खबरे

नवगछिया । गुरूवार की देर रात शुरू हुई आंधी और बारिश के कारण शुक्रवार को पूरे नवगछिया में बिजली ठप रही। बाजार में गुरुवार की देर रात से कटी बिजली शुक्रवार के दोपहर बाद आई। इस दौरान लोगों को पानी की समस्या से दो चार होना पड़ा। बिजली नहीं रहने के कारण लोग काफी परेशान रहे। वहीं मिल टोला में बिजली शाम में आई और फिर चली गई।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ख़रीक में 15 घंटे बिजली बाधित : गुरुवार के तड़के सुबह करीब तीन बजे से अचानक पूरे प्रखंड की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। जिसके कारण पूरा इलाका अंधेरे में डूब गया। लोगों का जीना मुहाल हो गया। शुक्रवार की देर शाम शाम तक आपूर्ति बंद थी। हालांकि, बिजली कंपनी के कर्मियों की ओर से आपूर्ति बहाल कराने का प्रयास किया जा रहा था।

इस दौरान लगातार 15 घंटे से अधिक आपूर्ति बंद रहने के कारण लोगों के घरों में लगे इनवर्टर भी जवाब दे दिए। छात्रों की पढ़ाई और व्यवसाय प्रभावित हो गया। स्थानीय जेई राकेश रंजन ने बताया कि जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल कराने को लेकर आवश्यक और जरूरी प्रयास किए जा रहे हैं। देर शाम तक पूरे प्रखंड की बिजली आपूर्ति सुचारू हो जाएगी।