नवगछिया : अविश्वास प्रस्ताव के बाद हुई वोटिंग में फिर जीतीं गायत्री देवी

सूचना/खबरे

नवगछिया : नव गछिया प्रखंड प्रमुख गायत्री देवी पर लगाए गए अविश्वास प्रस्ताव के बाद सोमवार को पंचायत समिति सदस्यों की वोटिंग प्रखंड मुख्यालय में हुई। इस दौरान नवगछिया एसडीओ ऋतुराज प्रताप सिंह, बीडीओ गोपाल कृष्ण मौजूद थे। वोटिंग के दौरान प्रमुख गायत्री देवी को आठ वोट मिले, वहीं दूसरे पक्ष को छह वोट मिले।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसके बाद पुनः गायत्री देवी प्रखंड प्रमुख पद पर बरकरार रही। चुनाव होने के बाद प्रखंड प्रमुख गायत्री देवी के पुत्र सह पूर्व प्रमुख मनकेश्वर सिंह उर्फ मंटू ने अपने सहयोगियों के साथ जश्न मनाया। मनकेश्वर ने कहा कि यह लड़ाई विधायक गोपाल मंडल और मेरे बीच की थी।

जिसमें मैंने जीत दर्ज की है। झाबो मेरे छोटे भाई की तरह है उससे मेरी कोई लड़ाई नहीं है। मैंने विधायक गोपाल मंडल को विधायक बनाया है। आनेवाले विधानसभा चुनाव में गोपाल मंडल को बता देंगे। एक तो गोपाल मंडल को टिकट नहीं मिलेगा, अगर मिल भी गया तो उसे जीतकर विधानसभा नहीं जाने देंगे। इसके लिए हमको मिटना पड़े तो मिट जाएंगे। विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि पंचायत चुनाव में विधायक का कोई काम नहीं होता है। मंटू सिंह चोर है, हमारा इस चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है। जिस तरीके का बयान उसने दिया है, वह हमें मरवा भी सकता है। प्रशासन को उस पर कार्रवाई करनी चाहिए।