नवगछिया – अपराधियों की गोली के शिकार हुए उजानी गांव निवासी से मिले प्रखंड प्रमुख -Naugachia News

EVENT

नवगछिया – अपराधियों की गोली के शिकार हुए नवगछिया के उजानी गांव निवासी कोढा (कटिहार) पीएचसी के लैब टेक्नीशियन शमीम अख्तर के परिजनों से रंगरा के प्रखंड प्रमुख सह राजद के युवा नेता संजीव कुमार यादव उर्फ मोती यादव ने मुलाकात किया.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उन्होंने विपत्ति की घड़ी में परिजनों को धैर्य से काम लेने की सलाह दी और ढाढस भी बंधाया. श्री यादव ने कहा कि मामले में वे सरकार से त्वरित कार्रवाई कर अपराधियों को गिरफ्तार करने और कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग करेंगे.

मोती यादव ने कहा कि अख्तर साहब काफी मिलनसार प्रवृति के थे और समाजसेवा के कार्यो में बढ़ चढ़ के हिस्सा लेते थे. मौके पर कई ग्रामीणों के साथ अन्य नेताओं की भी मौजूदगी थी.