गोपालपुर : नवगछिया सिविल कोर्ट के अधिवक्ता सिंघिया मकंदपुर निवासी राम लाल चौधरी को बेखौफ अपराधियों ने गोली मारने की दी धमकी. भयभीत अधिवक्ता ने गोपालपुर थाना में लिखित आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. पीडित अधिवक्ता रामलाल चौधरी ने बताया कि बंद पडे निजी स्कूल मे गाँव के ही पियूष कुमार पिता सुनील चौधरी, नंदकिशोर चौधरी उर्फ ननकू पिता बंशीधर चौधरी व राजा चौधरी पिता संजय चौधरी शराब पीकर गाली -गलौज कर रहा था.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!हमलोगों के द्वारा शराब पीकर गाली -गलौज करने से मना करने पर तीनों लोगों ने मुझे गोली मार कर हत्या करने की धमकी दी. उन्होंने बताया कि उक्त स्कूल में ग्रामीणों द्वारा ताला लगा दिया गया है.

दूसरी ओर सिंघिया मकंदपुर स्थित समस्ता माइक्रो फिनांस कंपनी के शाखा प्रबंधक अमित कुमार सिंह ने गोपालपुर थाना में लिखित आवेदन देकर सिंघिया मकंदपुर निवासी पर रंगदारी माँगने तथा रंगदारी नहीं देने पर जान मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है तथा अपने जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है. गोपालपुर थाना से मिली जानकारी के अनुसार सूचना मिलते ही गश्ती दल घटनास्थल पर पहुँच कर मामले की जाँच करने गई है.
