: नवगछिया दूसरे राज्यों के लोगों ने खरीक पहुँचकर बाबा गणिनाथ गोविंद धाम में पूजा-अर्चना -Naugachia News

EVENT

खरीक : प्रखंड के खरीक बाजार स्थित बाबा गणिनाथ गोविंद धाम का वार्षिक पूजनोत्सव संपन्न हुआ. दूसरे राज्यों के लोगों ने खरीक पहुँचकर बाबा गणिनाथ गोविंद धाम में पूजा-अर्चना किया. पूजनोत्सव कार्यक्रम में सुबह 6:30 बजे नवगछिया से पैदल शोभा यात्रा निकाला गया. नवगछिया से चलकर खरीक बाजार का भ्रमण करते हुए बाबा गणिनाथ धाम पहुँचकर संपन्न हुआ. सुबह 8:30 बजे सुंदरी पूजन, 11:30 बजे शोभायात्रा,01 बजे झंडोतोलन, 02 बजे खुलाधिवेशन, 05 बजे बाल प्रतियोगिता एवं झाँकी समेत कई अन्य भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मेला परिसर में मुफ्त स्वास्थ्य जाँच शिविर भी लगाया गया था. पूजनोउत्सव का उद्घाटन सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल, जिप अध्यक्ष टुनटुन साह, भागलपुर की मेयर सीमा साह, राजद जिलाध्यक्ष डॉ तिरपतिनाथ यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वल्लित कर किया.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जिला पार्षद अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि एक छोटे से गाँव में इतना बड़ा कार्यक्रम होना गर्व की बात है. इस तरह की कार्यक्रम से ना सिर्फ लोगों की पहचान होती है बल्कि एक नया रिश्ता भी बनता है. सांसद ने अपने संबोधन में कहा कि गणिनाथ धाम वैश्य समाज के लिए धरोहर है. बाबा गणिनाथ को हमलोग भी पूजते हैं. उन्होंने कहा कि एक छोटे से जगह में इतना बड़ा कार्यक्रम होने से प्रदेश में मेरे इलाके को एक नई पहचान मिली है. उन्होंने इस कार्य के लिए कमेटी के लोगों को धन्यवाद दिया.

उन्होंने कहा कि इस धाम के परिसर में एक विवाह भवन का भी निर्माण किया जाय जिससे यहाँ हमलोगों के पहल से आदर्श विवाह भी है. जब ऐसा होगा तो यह समाज एक मिशाल कायम करेगा. आने वाली पीढ़ी अपने पूर्वजों को याद करेंगे. उन्होंने इस कार्य में यथा संभव मदद करने की बात कही. मौजूद लोगों से कहा कि बाबा के दरवार में हमलोग शपथ में लें कि हमलोग अपने बच्चे को शिक्षित बनाएँगे. जिससे देश आगे बढ़ेगा. इस मौके राजद प्रखंड अध्यक्ष शंकर प्रसाद यादव, जिला मिडिया प्रभारी आजाद अंसारी, नंदू यादव, राजेन्द्र सिंह, निरंजन साह आदि मौजूद थे. देर शाम एसडीओ मुकेश कुमार भी कार्यक्रम स्थल पहुँचे. मेले का जायजा लिया. उन्होंनेअपने संबोधन में इस कार्यक्रम के लिए लोगों की सराहना की.