नवगछिया : अखिल भारतीय विधार्थी परिषद के द्वारा तेतरी दुर्गा मेला में सेवा शिविर का आयोजन

EVENT

नवगछिया : अखिल भारतीय विधार्थी परिषद के आयाम स्टूडेंट फॉर सेवा के माध्यम से प्रसिद्ध तेतरी  दुर्गा मेला में सेवा शिविर का आयोजन किया जायेगा! स्टूडेंट फोर सेवा के जिला संयोजक अनुज चौरसिया ने बताया कि पिछले कई सालों से सेवा शिविर का आयोजन होता आ रहा है इसबार भी चार दिवसीय सेवा शिविर का आयोजन मंदिर परिसर में रहेगा!

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य स्मृति सिंह ने बताया कि मेला में भक्त के लिए सेवा में निशुल्क शुद्ध पेयजल, चिकित्सा सेवा, निः शुल्क पादुकालय वयवस्था रहेगी! नगर मंत्री विश्वास ने कहा कि सेवा शिविर का शुभारंभ सप्तमी को होगा और समापन दसवीं को होगा! वही बैठक में एसफएस जिला संयोजक अनुज चौरसिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य स्मृति सिंह, राहुल शर्मा, नगर मंत्री विश्वास वैभव, नगर सह मंत्री कृष्ण कुमार,शिवम कुमार, छात्रा सह प्रमुख अनुप्रिया, कॉलेज अध्यक्ष कोमल, विभुती कुमार, निकिता सिंह, रघुवीर कुमार आदि मौजूद थे!