अनुमंडल सभागार में नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज के नेतृत्व में विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नवगछिया के एसपी ने साफ शब्दों में सभी मेला समितियों को निर्देश देते हुए कहा कि हर हालत उन लोगों को कोरोना इन का पालन करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार का आयोजन नहीं किया जाएगा। किसी भी तरह का आयोजन होगा तो वह स्थानीय प्रशासन की अनुमति से ही होगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!नवगछिया के एसपी ने बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बैठक में सरकार की तरफ से जारी लाइन को पढ़कर सबों को सुना दिया गया। इस दौरान किसी भी समिति की तरफ से यह बात सामने नहीं आई उन लोगों को यह आयोजन करना ही है। एसपी ने कहा कि अगर गाइडलाइन का उल्लंघन मेला समिति करेगी तो उसके विरुद्ध नकार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कोरोना गाइडलाइन के साथ पिछले दिनों भी हम लोग कई तरह के पर्व त्योहार मनाते आ रहे हैं, दशहरा भी ठीक उसी तरह से मनाएंगे।


क्राइम मीटिंग में थानाध्यक्षों को गश्ती बढ़ाने के निर्देश
अनुमंडल कार्यालय सभागार में ही नवगछिया के सभी थानाध्यक्षों और जिले के वरीय पुलिस पदाधिकारियों के साथ की गई मासिक अपराध गोष्ठी में सभी पुलिसकर्मियों को पंचायत चुनाव को लेकर खास निर्देश दिया गया है। एसपी ने कहा कि थाना बार विभिन्न तरह की तैयारियों की समीक्षा भी की गई है। साथ ही वारंटो का जल्द से जल्द निष्पादन करने, कांडों का निष्पादन करने, सघन गश्त करने और आम लोगों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखने का निर्देश सभी पुलिसकर्मियों को दिया गया।d
