नवगछिया। बेखौफ अपराधियों द्वारा हथियार के बल पर सरेआम लूटपाट की घटना को अंजाम दिए जाने का सिलसिला जारी है। हाल में ही लोकमानपुर निवासी सीएसपी संचालक धर्मेंद्र कुमार से 6.61 लाख रुपये लूटने की घटना के कुछ ही दिनों के बाद अपराधियों ने मधेपुरा जिला के चौसा निवासी पिंटू पासवान से हथियार के बल पर 1.30 लाख रुपये लूट लिये। घटना नवगछिया थाना क्षेत्र के बाबा विशु राउत सेतु पथ पर रेलवे ब्रिज ब्रिज के पास घटी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस संबंध में पीड़ित युवक ने नवगछिया थाना में जाकर घटना की जानकारी दी। पीड़ित युवक मक्का व्यवसाई है। बताया कि उसने मधेपुरा से मकई खरीदकर कुर्सेला में बेचा था। वहां से पैसा नहीं मिला तो किसान को देने के लिए उसने एचडीएफसी बैंकसे 1.30 लाख रुपये निकाला था। संध्या समय वह अपने मोटरसाइकिल से रुपया लेकर अपने घर जा रहा था।
इसी दौरान रेलवे ब्रिज के पास दो पल्सर बाइक पर सवार चार अपराधियों ने हथियार दिखाकर रुपये लूट लिये और कदवा की तरफ भाग गए। घटना की सूचना पर थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर भारत भूषण घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित द्वारा बताए गए अपराधियों के हुलये देखकर गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

