रेल से कट कर अधेड़ की मौत

NEWS

कटिहार बरौनी रेलखंड के काढ़ागोला स्टेशन के पास  ट्रेन से कट कर एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान नहीं हो पायी है. स्थानीय लोगों व स्टेशन प्रशासन की सूचना पर राजकीय रेल थाना नवगछिया पुलिस ने कढ़ा गोला पहुंच कर शव का पंचनामा तैयार किया फिर शव को पोस्टमार्टम के लिये नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया. मृत व्यक्ति का शिनाख्त करने के लिये पुलिस ने आस पास के विभिन्न थानों में वार्लेस किया है. राजकीय रेल थाना के थानेदार अनि भोला महतो ने कहा कि मृतक की पहचान के लिये पुलिस प्रयास कर रही है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!