नवगछिया : झंडापुर से अपहृत विवाहिता नवगछिया जीरोमाइल से बरामद

Crime Reoprts

बिहपुर । झंडापुर से अपहृत विवाहिता को झंडापुर ओपी पुलिस ने शनिवार को नवगछिया जीरोमाइल से बरामद कर लिया। ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार ने बताया कि अपहृत विवाहिता का बयान करा कर परिजनों को सौंप दिया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बता दें कि विवाहिता की मां नवगछिया के सधुआ चापड़ निवासी ने झंडापुर ओपी में केस दर्ज कराया था। जिसमें उसने मनोज कुमार, रंजीत मेहता दोनों साकिन पुरैनी बजार, मधेपुरा एवं पति रिकेश कुमार उर्फ आदित्य कुमार, दीपक कुमार साकिन झंडापुर एवं सुबोध साह, साकिन बीरबास, पसाराहा, खगड़िया को नामजद आरोपी बनाया था।