नम आंखों से पिता ने दी बेटे दीपक को आखिरी विदाई, दहाड़ मारकर रोती रही मां बीमा भारती

भागलपुर / पटना

रुपौली विधायक बीमा भारती के बेटे दीपक मंडल की रहस्यमयी मौत पर हो रहे हो हंगामे के बीच शनिवार सुबह दीपक के पिता ने उसे मुखाग्नी दी। इस दौरान दीपक के पिता समेत कई रिश्तेदारों की आंखें नम थीं। शुक्रवार की देर रात दीपक का शव राजधानी पटना से रूपौली स्थित उसके पैतृक आवास लाया गया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दीपक का अंतिम संस्कार उसके पैतृक गांव रुपौली के मिट्ठा गांव में ही किया जा रहा है। इस दुख की घड़ी में दीपक के पिता अवधेश मंडल और उनकी विधायक पत्नी बीमा भारती के साथ पूरा गांव खड़ा नजर आया। इस दौरान बीमा भारती के मिट्ठा गांव और भवानीपुर स्थित दोनों आवासों पर दीपक के अंतिम दर्शन के लिए हजारों की भीड़ जुटी रही। हालांकि इस दौरान कई स्थानों पर कैमरों पर रोक भी लगाई गई।

रेलवे ट्रैक पर मिला था शव

बता दें कि शुक्रवार की सुबह विधायक बीमा भारती के बेटे का शव रेलवे ट्रैक से बरामद हुआ था। ये शव नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सामने रेलवे ट्रैक से बरामद हुआ था। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी थी। इधर पुलिस ने बीमा भारती के लिखित शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर दो को हिरासत में भी लिया। वहीं मृतक दीपक के पिता अवेधश मंडल ने बताया कि कुछ दिनों पहले दीपक को धमकी भरे कॉल भी आए थ। साथ ही उन्होंने पूर्व विधायक शंकर सिंह पर आरोप लगाया।