राज्य में अगले तीन महीने में 1292 असिस्टेंट टेक्निकल मैनेजर और 479 ब्लॉक टेक्निकल मैनेजर की बहाली होने जा रही है। इसके लिए कृषि विभाग ने सभी जिलों से इन खाली पदों की सूची मांगी है। राज्य के 38 जिलों में से 35 जिलों में रिक्त पदों की सूची राज्य सरकार को भेजी जा चुकी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!नियुक्ति के दौरान प्रत्येक प्रखंडों में एक ब्लॉक टेक्निकल मैनेजर और तीन असिस्टेंट टेक्निकल मैनेजर बहाल किए जाएंगे। ब्लॉक टेक्निकल मैनेजर को 25 हजार रुपये तो वहीं असिस्टेंट टेक्निकल मैनेजर को 15 हजार रुपये मानदेय के रुप में दिया जाएगा।’

इन विषयों से स्नातक होना अनिवार्य
इसके लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम योग्यता कृषि, फिशरिज, डेयरी वेटनरी या फॉरेस्ट्री से स्नातक होना जरूरी है। ब्लॉक टेक्निकल मैनेजर के लिए न्यूनतम दो साल का अनुभव भी अनिवार्य है। बता दें कि अभी 55 प्रखंडों में कुल 55 ब्लॉक टेक्निकल मैनेजर हैं। वहीं, विभिन्न प्रखंडों में कुल 310 असिस्टेंट टेक्निकल मैनेजर कार्यरत हैं।
