NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

धर्म : 21 सितंबर को सूर्य ग्रहण.. उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में घटित होगा

नवगछिया : जब चन्द्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आकर सूर्य की किरणों को पृथ्वी तक पहुंचने से रोक देता है, तब सूर्यग्रहण लगता है। यह घटना खगोल विज्ञान की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है और इसका खास प्रभाव देश-दुनिया सहित ज्योतिषीय परिणामों तक देखा जाता है। इस वर्ष यह खगोलीय घटना 21 सितंबर 2025 को घटित होगी। ग्रहण का समय रात 11 बजे से 22 सितंबर तड़के 3 बजकर 24 मिनट तक रहेगा। चूंकि यह ग्रहण भारत में दृश्य नहीं होगा, इसलिए यहां इसका सूतक मान्य नहीं होगा।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

परंतु साल का दूसरा सूर्य ग्रहण कन्या राशि और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में घटित होगा। खास बात यह है कि उस समय सूर्य स्वयं कन्या राशि में गोचर करेंगे। ऐसे में इसका खास प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ सकता है। इस दौरान कुछ राशि वालों को लाभ, तो कुछ की समस्याएं बढ़ सकती है। आइए इसके प्रभाव को विस्तार से जानते हैं।

मेष राशि वालों के लिए समय थोड़ा तनाव से भरा हो सकता है। आपको काम को लेकर मानसिक तनाव रहेगा। सहकर्मियों और अधिकारियों से टकराव हो सकता है, इसलिए अपनी वाणी में संयम रखें।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ

वृषभ राशि वालों को धन हानि हो सकती है। यात्रा करने से बचें अन्यथा नुकसान होगा। परिवार में खुशियां बनी रहेगी। परिश्रम का फल आशा से बहुत कम प्राप्त होगा।
उपाय: मां लक्ष्मी की पूजा, सफेद वस्त्र या चावल दान

मिथुन राशि वालों के प्रेम जीवन में तनाव रहेगा। लेकिन आपका भूमि-भवन से जुड़ा विवाद सुलझ सकता है। निवेश से लाभ होगा लेकिन आपका खर्च भी बढ़ सकता है।
उपाय: तुलसी पर जल चढ़ाएं

कर्क राशि वालों को निवेश करने से बचना होगा। इस समय आप प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं। काम को लेकर सामाजिक मर्यादा का खास ध्यान रखें।
उपाय: दूध में केसर मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं।

सिंह राशि वालों के करियर में कुछ परेशानियां आएंगी। आप काम के प्रति धैर्यवान रहें और अपने प्रयासों पर अधिर जोर दें।
उपाय: गेहूं दान करें।

कन्या राशि वालों के लिए समय असंतुलन भरा हो सकता है। घर और बाहर तालमैल बिठाने में दिक्कतें आएंगी। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा।
उपाय: दुर्गा सप्तशती पाठ।

तुला राशि वालों के लिए समय सामान्य रहेगा। कोई वाहन खरीद सकते हैं। कारोबार में धन की प्राप्ति होगी।
उपाय: मीठा भोजन बांटें।

वृश्चिक राशि वालों के लिए समय खास रहेगा। लेकिन आपको रिश्तों को बेहतर बनाए रखने के लिए समझौते करने पड़ सकते हैं।
उपाय: रुद्राभिषेक करें।

धनु राशि वालों को आत्मविश्वास में कमी महसूस होगी। आप किसी भी तरह के नए काम का प्रारंभ न करें। धन का लेनदेन भी न करें।
उपाय: विष्णु सहस्रनाम पाठ

मकर राशि के लिए समय सामान्य रहेगा। आपका भूमि-भवन से जुड़ा विवाद सुलझ सकता है। परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।
उपाय: शनि मंत्र जप।

कुंभ राशि वालों को मानसिक बेचैनी हो सकती है। काम का दबाव आपकी सेहत पर असर डाल सकता है।
उपाय: दान करें।

मीन राशि वालों के अटके काम बन सकते हैं। करियर में अच्छे परिणाम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। इस समय रिश्तों में भी मिठास बनी रहेगी।
उपाय: शिवलिंग पर जल अर्पित करें।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है