भागलपुर। सतुआनी पर्व गुरुवार को है। पर्व के कारण बुधवार को बाजार में चहल-पहल थी। लोगों ने आम के टिकोले, घड़ा व सत्तू की खरीदारी की। पर्व के कारण घड़ा भी महंगा बिक रहा था। घड़ा 30 रुपये से 70 रुपये, सत्तू 110 से 140 रुपये किलो व टिकोला 20 से 30 रुपये 250 ग्राम मिल रहा था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सतुआनी पर्व में 121 वर्षों के बाद वृद्धि योग व पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का भी संयोग बन रहा है। जगन्नाथ मंदिर के पंडित सौरभ कुमार मिश्रा ने बताया कि सतुआनी पर्व सत्तू, आम के टिकोले का भोग लगाया जाता है। इस दिन आठ घंटे तक पुण्य काल रहेगा।
पुण्यकाल पितरों के तर्पण और पूजा-अर्चना के लिए बेहतर माना जाता है। पुण्य काल दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। लोग घड़ा में जल भरकर सत्तू, टिकोला का दान पितरों के नाम पर करेंगे। इस दिन धर्मघट का दान, पितरों का तर्पण व मधुसूदन भगवान के पूजन का विशेष महत्व है।

