ढोलबज्जा : कदवा ओपी थाना क्षेत्र के मिलन चौक समीप फोरलेन सड़क पार करने के दौरान महिला को एक भटगामा से नवगछिया जीरोमाइल की ओर जा रहे अज्ञात बाइक सवारों ने जोरदार ठोकर मार दी. जिससे कदवा भरोसा सिंह टोला निवासी घनश्याम शर्मा की पत्नी रेणु देवी गंभीर रूप से घायल हो गई.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!महिला मिलन चौक के डोमासी की तरफ से सड़क पार कर बजरंगबली मंदिर की ओर बाजार करने जा रही थी. इसी बीच अज्ञात मोटरसाईकिल चालक ने ठोकर मार नवगछिया की तरफ भागते रह गए.

घटना के बाद लोगों ने घायल रेणु को उठा स्थानीय चिकित्सकों के पास ईलाज के लिए भेज दिया. रेणु को बाएं पैर व माथे पर चोट लगने से जख्मी हो गई है.
