बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन जिले में आयोजित पार्टी के एक सम्मेलन में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में कांग्रेस लालटेन को थामे हुए है. लेकिन जल्द ही बिहार से लालटेन खत्म हो जाएगा.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वीर कुंवर सिंह मैदान में आयोजित भाजपा युवा मोर्चा के संकल्प सम्मेलन को संबोधित करते हुए शाहनवाज ने कहा कि विपक्षी पार्टियों के कई नेता दरवाजे खटखटा रहे हैं. वो पार्टी में आने को तैयार हैं. शाहनवाज ने कहा कि बिहार के हर गांव में अब बिजली है. हर घर में बिजली पहुंच चुकी है.
डायनासोर की तरह लुप्त हो जाएगा लालटेन
बीजेपी के विकास कार्यों की गिनती गिनाते हुए शाहनवाज ने कहा कि जैसे हम बच्चों को लुप्त हो चुके डायनासोर के बारे में बताते हैं, वैसे ही कुछ दिन बाद लालटेन के बारे में बताएंगे. उन्होंने कहा बीजेपी को हल्के में न लें. भले ही कमल के फूल की पंखुड़ी अलग-अलग होती हैं लेकिन जुड़कर कमल का निर्माण करती हैं.

40 की 40 सीट हमारी
संकल्प सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बांका और भागलपुर सीट पिछली बार हम कुछ सुस्ती से हार गए. अभी से ही एक-एक को जगा कर रखिए. उन्होंने कहा कि सोशल साइट पर अभी रोज प्रत्याशी बनाए जा रहे हैं. बिहार की 40 सीट पर एनडीए लड़ेगी, चेहरा जो हो हम 40 में 40 सीट जिता कर नरेंद्र मोदी को मजबूत करेंगे.

विकास के साथ बिहार के युवा
युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विधायक नीतिन नवीन ने कहा कि अभी देश में दो धारा बह रही है. एक तरफ विकास पसंद नरेंद्र मोदी हैं, तो दूसरी तरफ राहुल और तेजस्वी जैसे लोग हैं. एक के परिवार ने देश को 60 साल लूटा तो दूसरे ने बिहार को 15 साल. बेरोजगारों की फौज खड़ी कर दी. बिहार के युवा उनके साथ कभी नहीं जाना चाहेंगे. ऐसे में हमे अगले चुनाव में बिहार से एनडीए को सभी 40 सीट जीताएं.

