राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव इन दिनों हरियाणा के कुरुक्षेत्र में हैं. सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव रहने वाले तेजप्रताप ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. तेजप्रताप ने ट्वीट कर लिखा है
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कुरुक्षेत्र में हूँ, कोटी-कोटी प्रणाम यहाँ की पवित्र धरा को। पवित्र ब्रह्म सरोवर में स्नान कर महाभारत में भगवान श्री कृष्ण द्वारा अर्जुन को दिए गए उपदेशों वाली पवित्र स्थान का भ्रमण किया। 19-20 का चुनाव भी महाभारत से मिलता जुलता है, कुरुक्षेत्र अपना बिहार है और लड़ाई जारी भी है
पिता लालू प्रसाद यादव की खराब तबियत के बीच तेजप्रताप का कुरुक्षेत्र पहुंचना कई सवालों को खड़े कर रहा है. ये पहला मौका नहीं है जब तेजप्रताप किसी तीर्थ या धाम पर घूमने गए हों लेकिन उनकी टाइमिंग को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. जानकारी के मुताबिक छोटे भाई तेजस्वी यादव से जारी विवादों के बीच तेजप्रताप यादव लोकसभा चुनाव के दंगल में उतरने को तैयार हैं और वो अपने माता-पिता के परंपरागत सीट कहे जाने वाले सारण से ही ताल ठोंक सकते हैं.

तेजप्रताप यादव द्वारा ट्वीट की गई फोटो
हाल के दिनों में दोनों भाईयों के बीच खटपट की खबरें लगातार आ रही हैं और यही कारण है कि तेजस्वी यादव अपनी मां के साथ मुकदमों को अकेले ही निपटाने में लगे हैं. पिछले दिनों लालू से मिलने उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव रांची अकेले ही गए थे. सूत्रों की मानें तो तेजप्रताप ने सिताब दियारा यात्रा के साथ अपने चुनावी क्षेत्र की तैयारी कर ली है.
लालू प्रसाद के जेल में होने के बाद से ही दोनों भाईयों के बीच अनबन की खबरें लगातार आ रही हैं ऐसे में तेजप्रताप के इस एकांतवास ने इन बातों को और भी पुख्ता कर दिया है कि दोनों भाईयों की राहें फिलहाल एक नहीं हैं.
