गोसाईंगाँव मध्य विद्यालय के प्रांगण से विशाल कलश शोभा यात्रा का आयोजन -Naugachia News

EVENT

गोपालपुर – लगातार तीसरे वर्ष गोसाईगाँव में गंगा नदी के किनारे गंगा प्रसाद बाँध पर श्री श्री 108 भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन 5 नवम्बर से 12 नवम्बर तक आयोजित किया गया है. भागवत कथा ञान यञ के प्रारंभ होने से पूर्व मंगलवार की सुबह श्रद्धा व भक्ति के साथ गोसाईंगाँव मध्य विद्यालय के प्रांगण से विशाल कलश शोभा यात्रा का आयोजन किया गया.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कलश शोभा यात्रा मध्य विद्यालय से शुरु होकर ठाकुरबाडी सह शिव मंदिर, जटाधारी बाबा चौक, सत्यनारायण टोला, हरिपुर टोला, काली मंदिर व राय बाबा स्थान होते हुए गंगा घाट पहुँचा.कलश शोभा यात्रा में हजारों नर – नारियों द्वारा पीला वस्त्र पहन कर राधे -राधे के जयघोष किये जाने के कारण पूरे गाँव का वातावरण भक्तिमय हो गया.

इस मौके पर वृंदावन से पधारे कथावाचक पं प्रभाकर प्रियदर्शी जी महाराज ने बताया कि भागवत कथा के सुनने मात्र से मोक्ष की प्राप्ति होती है. मौके पर ग्रामीण शंभू यादव, टिंकू यादव, अशोक यादव, अमित कुमार, संतोष कुमार, सुमित कुमार, निर्मल, रितेश, सुधीर, अनिल, आनंद सहित सैकडों युवाओं की मौजूदगी देखी गई.