नवगछिया । जीबी कॉलेज में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का बुधवार को समापन हुआ। उद्घाटन मुख्य अतिथि तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जवाहर लाल, विशिष्ट अतिथि कुलसचिव डॉ. विकास चंद्र, राष्ट्रीय सेवा योजना के विश्वविद्यालय समन्वयक डॉ. राहुल कुमार, युवा सहायक, राष्ट्रीय सेवा योजना, बिहार पटना के दीपक मंडल ने किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!अतिथियों का स्वागत प्राचार्य प्रो. शिवशंकर मंडल ने की। कुलपति ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना व्यक्ति को समाज में पहचान दिलाता है। उसके बाद शिविर के स्वयंसेवकों को प्रमाण पत्र दिया गया। अंत में स्वयंसेवकों ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर डॉ. राजेंद्र सिंह, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. राजकुमार, डॉ. फिरोज अहमद, डॉ. दिव्य प्रियदर्शी, मो. मोसर्रत हुसैन, अमित आलोक, डॉ. अरशदुज्जमा, डॉ. अभयकांत सिंह, गोपेश कुमार, सीनेट सदस्य अजय कुशवाहा आदि मौजूद थे। संचालन डॉ. चंदा कुमारी और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. ऊषा शर्मा ने किया।

