गोगरी प्रखंड के कई वार्ड को सुरक्षित रखने वाला जमीन्दारी बांध मंगलवार को टूट गया

भागलपुर / पटना

गोगरी प्रखंड के बोरना पंचायत के कई वार्ड को सुरक्षित रखने वाला जमीन्दारी बांध मंगलवार को टूट गया। इसके कारण बोरना पंचायत के वार्ड संख्या 8, 9 एवं 10 में रहने वाले लगभग 500 परिवारों की परेशानी बढ़ गयी है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पंचायत की मुखिया यासमीन ने बताया कि बोरना पंचायत के वार्ड संख्या 8, 9 एवं 10 में पहले से ही आंशिक रूप से बाढ़ से प्रभावित था। लेकिन जमींदारी बांध के टूटने से इन तीनो वार्ड में बसे लोगो की मुश्किले काफी बढ़ गई है। अब इन लोगो को या तो छत या फिर जीएन बांध पर ही शरण लेना पडे़गा।

इधर बांध टूटने की सूचना पर अधिकारी बोरना की और रवाना हो गए है।बता दें कि बोरना के ये तीनो वार्ड निचले इलाके में है और हर साल बाढ़ व फसल नुकसान का दर्द झेलती है।